UP: दुल्हन बनी 16 साल की नाबालिग, पुलिस ने समय रहते रुकवाई शादी, घरवालों में मचा हड़कंप

admin
2 Min Read

आगरा में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने समय रहते एक 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को सुरक्षित आश्रय में भेजा गया और मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह समय रहते रुकवा दिया गया। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी और दुल्हन सजधज कर मंडप में बैठने ही वाली थी।

जानकारी के अनुसार, बोदला इलाके के एक मैरिज होम में 16 वर्षीय बालिका की शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। तभी चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली सूचना के आधार पर टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दस्तावेजों की जांच में बालिका की उम्र नाबालिग पाई गई, जिसके बाद तुरंत शादी रुकवा दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार गौतम को इस मामले की सूचना मिली थी। उनकी पहल पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित स्थान पर भेजा।

फिलहाल, बालिका को सुरक्षा के मद्देनजर आशा ज्योति केंद्र में आश्रय दिलाया गया है और मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इस कार्रवाई से एक नाबालिग का जीवन बर्बाद होने से बच गया। पुलिस और प्रशासन ने एक बार फिर साबित किया कि बाल विवाह जैसे अपराधों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment