नाटक ‘सिद्धार्थ से बुद्ध’ का सफल मंचन19 दृश्यों की संगीतमयी प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
19 दृश्यों के संगीतमयी नाटक ने दर्शकों को किया प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली के सांस्कृतिक केंद्र मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर ऑडिटोरियम में दिल्ली की रंग संस्था बाबू शिवजी राय फाउंडेशन द्वारा नाटक ‘सिद्धार्थ से बुद्ध’ का सफल मंचन किया गया। 30 कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत 19 दृश्यों के इस संगीतमयी नाटक ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित रही प्रस्तुति
नाटक की कहानी भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित रही। इसमें सिद्धार्थ के जन्म से लेकर ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तक की पूरी यात्रा को मंच पर जीवंत किया गया। नाटक का मुख्य विषय सिद्धार्थ से बुद्ध बनने की आध्यात्मिक यात्रा और उनके आंतरिक द्वंद्व को प्रस्तुत करना था।
नाटक का लेखन एवं निर्देशन प्रसिद्ध रंग निर्देशक अतुल ढींगरा ने किया।
कलाकारों के दमदार अभिनय ने जीता दिल
नाटक में विकल्प पांडे (शुद्धोधन), प्रेरणा (महामाया), चारुल भटनागर (गौतमी), गुरकिरत कौर (मालविका), अंजना दत्ता (पूर्णा), गौरव आहुजा (असित ऋषि), रतनदीप (देवदत्त), कार्तिक (राजकुमार), शिवांग (छन्दक), आरव भटनागर (राहुल), साहिल सिद्दीकी (भिक्षु), प्रद्युम्न (आनंद), तरुण शर्मा (बालक सिद्धार्थ), कौष्तुभ पांडे (युवा सिद्धार्थ), शरद त्यागी (बुद्ध), ख़ुश्बू (किसा गौतमी) और आशा (यशोधरा) सहित सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
![]()
उपेंद्र कुशवाहा ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रंगकर्मी, बुद्धिस्ट समाज के प्रतिनिधि और कला प्रेमी मौजूद रहे।
इंटरनेशनल बुद्धिस्ट प्रतिनिधियों ने कलाकारों का किया सम्मान
नाटक देखने के लिए इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंसिडरेशन से आई महिलाओं ने भी पूरी प्रस्तुति देखी। उन्होंने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए मंच पर उन्हें सम्मानित किया।
तकनीकी टीम ने मंचन को बनाया यादगार
नाटक के सफल मंचन में सहायक निर्देशक शरद त्यागी एवं प्रबल राठौड़, प्रकाश परिकल्पक रितेश कुमार, ध्वनि एवं संगीत संयोजक अतुल ढींगरा, सेट डिजाइनर अनिल पांडे, वस्त्र विन्यासक अतुल ढींगरा तथा मंच संचालक प्रबल राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन समिति के रिजवान रज़ा, दिलीप शर्मा, सुमन कुमार सिंह, संजना तिवारी और दिशा मित्तल सहित अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।