दिल्ली–पटना रूट पर DS Holiday की प्रीमियम बस सेवा, रोज़ाना मिलेगी यात्रा सुविधा

admin
2 Min Read

बिहार के यात्रियों के लिए देवेंद्र सिंह की नई पहल, अब रोज़ाना चलेगी DS Holiday की प्रीमियम बस सेवा

नई दिल्ली। पटना-  बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को अक्सर टिकट की कमी, अधिक किराया और सीमित विकल्पों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए DS Holiday के संस्थापक देवेंद्र सिंह ने एक नई पहल की है। कंपनी जल्द ही दिल्ली–पटना रूट पर अपनी दैनिक (Daily) प्रीमियम बस सेवा शुरू करने जा रही है।

कंपनी के अनुसार, यह सेवा केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि साल के 365 दिन नियमित रूप से संचालित होगी, ताकि यात्रियों को हर दिन आरामदायक और भरोसेमंद यात्रा का विकल्प मिल सके।

यात्रियों की सुविधा के लिए DS Holiday की टिकटें जल्द ही RedBus, Paytm Travel, ConfirmTkt, AbhiBus सहित प्रमुख ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। इससे घर बैठे कुछ ही मिनटों में सीट बुक की जा सकेगी।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य सिर्फ बस सेवा देना नहीं, बल्कि बिहार के लोगों को सुरक्षित, समय पर और किफायती यात्रा उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के अवसर पर यात्रियों के लिए विशेष छूट (Festival Discount Offers) और आकर्षक ऑफर भी दिए जाएंगे।

DS Holiday की बसों में AC कोच, आरामदायक पुशबैक सीटें, CCTV निगरानी, लाइव ट्रैकिंग, मोबाइल चार्जिंग, Wi-Fi, ब्लैंकेट–पिलो, पीने का पानी और प्रशिक्षित स्टाफ जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

देवेंद्र सिंह ने कहा—

“हम चाहते हैं कि बिहार का हर यात्री बिना किसी परेशानी के, उचित किराए पर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सके। DS Holiday हर दिन आपकी सेवा में रहेगी, और त्योहारों पर हम यात्रियों के लिए विशेष छूट भी लेकर आएंगे।”

Share This Article
Leave a Comment