डेस्क नई दिल्ली। गुरुग्राम फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर साहस, दृढ़ता और उम्मीद का जश्न मनाते हुए एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम ‘लिटल वॉरियर्स, बिग विन – वॉक फॉर ए कॉज’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 50 युवा कैंसर वॉरियर्स, उनके अभिभावकों, डॉक्टरों एवं नर्सों ने रैंप वॉक समेत बॉलीवुड थीम पर आधारित कई रोचक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्रभावित करने वाले कैंसर रोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, शीघ्र डायग्नोसिस और समय पर उपचार के महत्व को उजागर करना तथा इन रोगों से जूझ रहे बच्चों के साहस का सम्मान करना था। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि बच्चों में कैंसर का उपचार संभव है, यदि समय पर पहचान और मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम द्वारा इलाज किया जाए।
अस्पताल की हेल्थकेयर टीमों ने बच्चों और उनके परिवारों के साथ रैंप वॉक में भाग लेकर यह संदेश दिया कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में कोई बच्चा अकेला नहीं है। बॉलीवुड थीम आधारित गतिविधियों ने कार्यक्रम को रंगारंग बनाया और उसे संगीत व सकारात्मकता से भर दिया। इस अवसर पर इंटरैक्टिव सत्रों के साथ प्रस्तुतियां भी दी गईं तथा उम्मीद जगाने वाली कहानियां साझा की गईं।
इस अवसर पर डॉ. विकास राऊ, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने कहा, “पीडियाट्रिक कैंसर आज दुनिया भर में स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन चुका है। भारत में हर साल लगभग 50,000 बाल कैंसर के मामले दर्ज होते हैं। कैंसरग्रस्त बच्चों का जीवन बचाने के लिए इन रोगों का शीघ्र पता लगाना और समय पर उपचार शुरू होना अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी बच्चे को लंबे समय तक बुखार, त्वचा में पीलापन, आलस, अकस्मात रक्तस्राव (जैसे पेशाब में खून), आसानी से चोट लगना या लाल धब्बे दिखाई देने जैसी समस्याएं हों तो अभिभावकों को तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए।”
यश भारद्वाज, फैसिलिटी डायरेक्टर एवं सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम ने कहा,
“लिटल वॉरियर्स, बिग विन वास्तव में उम्मीद और एकजुटता का उत्सव है। इन युवा चैंपियंस को आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करते देखना बेहद भावुक और प्रेरणादायक अनुभव है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि इन बच्चों को बीमारी नहीं, बल्कि उनकी ताकत, साहस और उज्ज्वल भविष्य परिभाषित करता है।”
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में:
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत की अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी है। इसके हेल्थकेयर वर्टिकल्स में अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स और डे केयर सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में कंपनी देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं का संचालन करती है। इसके नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड और 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।







