डिजिटल मीडिया रेगुलेशन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा डिजिटल मीडिया एथिक्स के लिए रजिस्टर्ड सेल्फ रेगुलेटिंग बॉडी (SRB) वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल ने पी. अरीवालागण को तमिलनाडु राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को डिजिटल मीडिया रेगुलेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नोएडा कार्यालय में सौंपा गया नियुक्ति पत्र
आज वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के नोएडा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन कुमार सौरभ ने पी. अरीवालागण को नियुक्ति पत्र और आधिकारिक आई-कार्ड सौंपा। इस दौरान उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
तमिलनाडु में डिजिटल मीडिया जागरूकता पर रहेगा फोकस
![]()
इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन कुमार सौरभ ने कहा कि तमिलनाडु देश का एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य है, जहां बड़ी संख्या में सोशल मीडिया चैनल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कई चैनल बिना किसी सरकारी गाइडलाइन के कार्य कर रहे हैं, जिससे डिजिटल मीडिया में पारदर्शिता और जवाबदेही का मुद्दा गंभीर बनता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल जल्द ही तमिलनाडु में ऐसे सभी चैनलों को जागरूक करने और उन्हें रेगुलेटिंग सिस्टम के तहत रजिस्टर कराने की दिशा में अभियान चलाएगी।
नई जिम्मेदारी पर पी. अरीवालागण ने जताया आभार
नवनियुक्त तमिलनाडु राज्य अध्यक्ष पी. अरीवालागण ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु के सभी डिजिटल और सोशल मीडिया चैनलों को सरकारी रेगुलेटिंग व्यवस्था के प्रति जागरूक करना होगा।
उन्होंने कहा कि वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया कौंसिल के राष्ट्रीय पदाधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने पी. अरीवालागण को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।